{"_id":"6a75fa26cdf41f996a05fe92","slug":"video-kanpur-sarsaul-waterlogging-relief-jcb-drainage-work-from-saturday-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जलभराव वाले गांवों में शनिवार से चलेगी जेसीबी, ब्लॉक-राजस्व टीम ने बनाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जलभराव वाले गांवों में शनिवार से चलेगी जेसीबी, ब्लॉक-राजस्व टीम ने बनाया प्लान
नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक में लगातार बारिश से उत्पन्न जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति के निर्देश पर ब्लॉक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। शनिवार से जेसीबी की मदद से जलनिकासी का कार्य शुरू कराया जाएगा।
राजस्व और ब्लॉक की टीम ने शुक्रवार को महुआगांव, घाघूखेड़ा, तिवारीपुर और महोली तालाब के आसपास जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी आकलन किया गया।
कानूनगो अजीत सिंह ने बताया कि महुआगांव-घाघूखेड़ा मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। वहीं तिवारीपुर गांव में करीब ढाई फीट जलभराव होने से स्कूली बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। महोली से महुआगांव जाने वाले मार्ग पर महोली तालाब के पास भी पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।