{"_id":"6a9c224bc534fce2340b2bb2","slug":"video-kanpur-buyer-denied-itc-benefit-if-tax-collected-is-not-deposited-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर : टैक्स वसूलने के बाद जमा नहीं किया तो क्रेता को आईटीसी का लाभ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : टैक्स वसूलने के बाद जमा नहीं किया तो क्रेता को आईटीसी का लाभ नहीं
कानपुर जीएसटी सीए एसोसिएशन की ओर से शनिवार को आर्यनगर स्थित क्लब में इनपुट टैक्स क्रेडिट विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई विक्रेता टैक्स वसूलने के बाद उसे सरकार के पास जमा नहीं करता तो क्रेता को आईटीसी का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि भविष्य में विक्रेता द्वारा टैक्स जमा करने पर क्रेता उस आईटीसी का हकदार हो जाएगा।
मुख्य वक्ता, सीए वैभव जाजू ने वर्ष 2017 के बाद विभिन्न हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि इनपुट टैक्स क्रेडिट जीएसटी का आधार है। प्रत्येक पंजीकृत व्यापारी को इसका लाभ मिलना चाहिए। बशर्ते वे कानून की शर्तों को पूरा करते हों। अपात्र एवं अवरुद्ध क्रेडिट पर उन्होंने कहा कि यदि 13 सीटों तक के पैसेंजर वाहनों (मोटर कार) की खरीद, मरम्मत, रखरखाव और बीमा पर आईटीसी ब्लॉक रहता है। जब तक कि वाहन बिक्री, ड्राइविंग स्कूल या यात्री परिवहन के व्यवसाय में न हो। इसी तरह व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं व सेवाएं जैसे क्लब सदस्यता, भोजन एवं पेय पदार्थ, आउटडोर केटरिंग, ब्यूटी ट्रीटमेंट और स्वास्थ्य सेवाओं पर क्रेडिट नहीं मिलता है। चोरी हुए, नष्ट हुए, लिखे गए सामान या मुफ्त सैंपल, उपहार के रूप में दिए गए माल पर क्रेडिट नहीं लिया जा सकता। इसके अलावा यदि कोई वस्तु या सेवा व्यावसायिक उपयोग के बजाय व्यक्तिगत या निजी इस्तेमाल में लाई जाती है तो उस पर क्रेडिट प्रतिबंधित है। हालांकि यदि फैक्ट्री अधिनियम के तहत कैंटीन सुविधा अनिवार्य है तो कैंटीन या कैटरिंग सेवाओं पर चुकाए गए टैक्स का आईटीसी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अक्सर बिना माल खरीदे आईटीसी लेने का आरोप लगाया जाता है। इससे बचने के लिए करदाताओं को माल के वास्तविक मूवमेंट का रिकॉर्ड (जैसे बिल्टी, भाड़े के भुगतान का सबूत और स्टॉक रजिस्टर) अनिवार्य रूप से रखना चाहिए। संभव हो तो परिवहन करने वाले वाहन का जियो-टैग रिकॉर्ड भी संभाल कर रखें। सीए अतुल मेहरोत्रा और एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए शिशिर शुक्ला ने कहा कि जीएसटी कानून का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। करदाताओं के आईटीसी अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए लेकिन कानून के विपरीत काम करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई भी जरूरी है। इस मौके पर सीए शैलेश शर्मा, राजेश कनौडिया, दीप मिश्रा, राजीव गुप्ता, राहुल चंद्रा, एसके अवस्थी, आकाश गुप्ता, शुभम ओमर, आनंद गुप्ता, जगदीश जायसवाल, संजय अग्रवाल, सूर्यांश अग्रवाल, शरद सिंघल आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।