{"_id":"6ab3d200433db369dd01bb72","slug":"video-kanpur-accident-during-tractor-trolley-repair-in-kakwan-two-injured-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ककवन में ट्रैक्टर-ट्राली मरम्मत के दौरान दुर्घटना, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ककवन में ट्रैक्टर-ट्राली मरम्मत के दौरान दुर्घटना, दो घायल
आने वाले कुछ दिनों में धान की कटाई और ढुलाई को देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली की मरम्मत का काम लगातार किसानों द्वारा कराया जा रहा है। बुधवार को रिपेयर की दुकान में ट्राली मरम्मत के दौरान एकाएक भारी-भरकम प्रेशर ट्राली दो श्रमिकों पर आ गिरी, जिससे दोनों बुरी तरह लहुलुहान हो गए। पहले दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार ककवन निवासी बृजेंद्र शुक्ला कस्बे में ही एक निजी ट्रॉली रिपेयर्स में काम करते है, बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे वह ट्रैक्टर शिशुपाल चालक की ट्रॉली में बिल्डिंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक ट्रॉली का प्रेशर खत्म हो गया। जिससे ट्रॉली दोनों बृजेंद्र और शिशुपाल पर आ गिरी। दुर्घटना में दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर घाव हाेने आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ककवन में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर हैलट रेफर किय गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।