{"_id":"6aba197941936940120955f6","slug":"video-female-students-were-made-aware-of-the-pocso-act-and-the-concepts-of-good-touch-and-bad-touch-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक
महाराजपुर थाना की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और गांधी जयंती के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत टीम ने आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज गंगागंज में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों और उसके कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, ब्लैकमेलिंग से बचाव और अपनी सुरक्षा के उपायों के बारे में समझाया गया।
टीम ने चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098, वुमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, फायर 101, एंबुलेंस 108 और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।
साथ ही यूपी कॉप ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
पुलिस टीम ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम में उप निरीक्षक शिक्षा भारती, रि. महिला आरक्षी वर्षा चौधरी, लक्ष्मी और कविता पाल मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।