{"_id":"6951efb7d0c25595330de12c","slug":"video-pravesh-sharma-of-jhansi-became-the-guest-in-the-republic-day-parade-to-be-held-in-delhi-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में अतिथि बनी झांसी की प्रवेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में अतिथि बनी झांसी की प्रवेश शर्मा
बंगरा ब्लॉक के बुखारा गांव की रहने वाली प्रवेश कुमारी शर्मा (43) की आर्थिक स्थिति पहले सामान्य थी। 2017 में उन्होंने गोमाता स्वयं सहायता समूह का गठन किया, इसमें 10 महिलाएं जुड़कर काम कर रही हैं। लेकिन वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। अन्य समूह की सैकड़ों महिलाओं को जोड़कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए तैयार किया। प्रवेश ने बताया कि समूह के माध्यम से पशुओं के लिए पोषण आहार तैयार कर हर साल करीब 2 लाख रुपये की कमाई कर लेती हैं। खास बात यह कि उन्होंने बिजली की बचत के लिए सोलर प्लांट भी लगवाया। ताराग्राम ने उनकी मदद की थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें संदेश भेजा है कि वे 23 जनवरी को किसी साथी के साथ लखनऊ पहुंचें। यहां से लग्जरी बस द्वारा सभी लखपति दीदियों को दिल्ली भेजा जाएगा। इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने अपने ससुर स्व. रामकुमार शर्मा व पूर्वजों का अहम योगदान बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।