{"_id":"68dcf41941e0109d9307f99f","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-devi-temples-on-navami-in-budaun-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे
बदायूं में शारदीय नवरात्र के नवमी पर जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख नगला देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंचे और श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा के दर्शन किए। भक्तों ने घरों में कन्या पूजन कर भोज कराया। नवरात्र पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। नगला देवी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को खिचड़ी, पूरी-सब्जी और हलवा प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इसी तरह शहर के अन्य मंदिरों और चौक-चौराहों पर भी भंडारे लगे, जिनमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।