{"_id":"688732c03655b4a33a03da9f","slug":"video-villagers-caught-man-suspecting-him-to-be-a-drone-thief-in-bareilly-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में ड्रोन वाले चोर का मचा शोर, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में ड्रोन वाले चोर का मचा शोर, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
बरेली के हाफिजगंज इलाके में ड्रोन वाले चोर का शोर मचने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार रात घूम रहे एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार रात हाफिजगंज में रात 11 बजे लोग गश्त कर रहे थे। तभी हाफिजगंज बाइपास पर गुरुद्वारे के निकट एक व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। गश्त कर रहे लोगों ने ड्रोन उड़ाने वाला चोर समझकर दौड़ाकर उक्त ग्रामीण को पकड़ लिया। उससे पूछा गया तो उसने अपना हैदराबाद का बताया। ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया संदिग्ध मानसिक बीमार लग रहा है, जो अपना पता पीलीभीत बता रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।