{"_id":"68ef76ac41d6479ee0087516","slug":"video-shopkeepers-accuse-the-municipal-corporation-anti-encroachment-team-of-misbehavior-in-bareilly-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम पर अभद्रता का आरोप, दुकानदारों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम पर अभद्रता का आरोप, दुकानदारों ने की कार्रवाई की मांग
बरेली के रामपुर गार्डन स्थित कार बाजार में बुधवार को दोपहर करीब 11:45 बजे नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम पहुंची। दुकानदार कुशराज सिंह ने सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कुशराज सिंह का कहना है कि उनके पास इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग है। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धक्का दिया। उनका मोबाइल छीनकर ले जाने का प्रयास किया। ऐसा इसलिए किया गया कि क्योंकि टीम जब मंगलवार को आई थी और उसके बाद वे लोग नगर निगम कार्यालय गए थे तब अतिक्रमण प्रभारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद उन्होंने पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ जाकर नगर आयुक्त से शिकायत की थी। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह पर लगाए। मौके पर पहुंचे पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि जिस दुकान के बाहर का रखा सामान उठाया गया। उसके बराबर में ही अतिक्रमण मौजूद है लेकिन उसे नहीं छुआ गया क्योंकि इसके पीछे भ्रष्टाचार एक वजह है। पार्षद दुकानदारों से बातचीत की और कहा कि इस मामले को पुलिस अधीक्षक नगर के सामने उठाएंगे। पीड़ित का कहना था कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए तभी न्याय मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।