{"_id":"6a623a1daba22dec28051eb4","slug":"video-video-bharata-napal-sama-para-bugdha-kararavaii-varasa-pajab-tha-ka-vachhata-aarapa-garafatara-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 'वारिस पंजाब दे' का वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 'वारिस पंजाब दे' का वांछित आरोपी गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के रूपनगर निवासी विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 के अजनाला थाना हमले के मामले में लंबे समय से फरार था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में रह रहा था।
कार्रवाई के दौरान अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों को भी बिना वैध वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। हालांकि उनकी पत्नी और बच्चे के पास वैध यात्रा दस्तावेज मिलने पर उन्हें नियमानुसार प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
जांच में अवैध सीमा पार कराने में स्थानीय लोगों की भूमिका भी सामने आई है। इस मामले में सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय और वाहन चालक राहुल कुमार से पूछताछ की जा रही है। एसएसबी, पुलिस, आईबी, एसबी और इमीग्रेशन विभाग संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।