{"_id":"689c6114048f1dd1da03902a","slug":"video-bku-tractor-tiranga-yatra-in-baghpat-blocks-highway-farmers-protest-over-cane-payment-smart-meters-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 500 से ज्यादा ट्रैक्टरों की तिरंगा यात्रा से बागपत हाईवे जाम, किसानों ने रखी गन्ना भुगतान और स्मार्ट मीटर विरोध की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 500 से ज्यादा ट्रैक्टरों की तिरंगा यात्रा से बागपत हाईवे जाम, किसानों ने रखी गन्ना भुगतान और स्मार्ट मीटर विरोध की मांगें
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:25 PM IST
बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परंपरा के अनुसार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस बार जिले के विभिन्न गांवों-दाहा, दोघट, छपरौली, बिनौली, बड़ौत, सिंघावली, बालेनी, खेकड़ा, रटौल, दिकोली, अग्रवाल मंडी टटीरी और बागपत-से 500 से ज्यादा ट्रैक्टर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यात्रा के दौरान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कलेक्ट्रेट परिसर के लोकमंच में आयोजित पंचायत में किसानों ने कई मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। उनकी प्रमुख मांगों में गन्ना भुगतान, ट्रैक्टर को कृषि यंत्र की श्रेणी में शामिल करना, आवारा गोवंश को पकड़वाना और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध शामिल थे।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप गुर्जर ने कहा कि हर साल की तरह यह तिरंगा यात्रा किसानों के अधिकारों के लिए एक प्रतीक है, लेकिन सरकार लगातार मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर दोघट से राजेंद्र चौधरी, हिम्मत सिंह, विनोद चौधरी, नीरज और विजयपाल समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।