{"_id":"6aba691d9745682cd40c10c6","slug":"video-video-thhanarama-ka-parava-ma-gatha-pana-oura-kacaugdha-sa-lga-parashana-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धनीराम का पुरवा में गंदा पानी और कीचड़ से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धनीराम का पुरवा में गंदा पानी और कीचड़ से लोग परेशान
धनीराम का पुरवा में जलनिकासी की बदइंतजामी से करीब 20 घरों के लोग परेशान हैं। दो गलियों में कई दिनों से गंदा पानी जमा है। नालियां जाम होने और कई जगह क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। खाली प्लॉट में कूड़ा पड़ा होने से बारिश का पानी जमा होकर सड़ रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है।
कॉलोनी का मुख्य मार्ग भी बदहाल है। कुछ महीने पहले सीवर डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन मरम्मत ठीक से न होने से रास्ता जर्जर है। बारिश के बाद यहां कीचड़ बढ़ गया है, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जमा गंदे पानी से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।