{"_id":"6ab77545d02bb9422300f3eb","slug":"video-video-tana-thana-sa-aafata-bna-brasha-cakaravata-na-bgaugdha-halta-ayathhaya-ma-saugdhaka-bna-talb-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: तीन दिन से आफत बनी बारिश, चक्रवात ने बिगाड़े हालात, अयोध्या में सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तीन दिन से आफत बनी बारिश, चक्रवात ने बिगाड़े हालात, अयोध्या में सड़कें बनीं तालाब
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ने रामनगरी का सुकून छीन लिया है। पिछले तीन दिनों से जारी आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर दिया है। शहर की चमकती सड़कों से लेकर गांव के खेत-खलिहान तक हर जगह तबाही का मंजर है।
शहर की बात करें तो रामपथ, धर्मपथ, नयाघाट और सिविल लाइन जैसी वीआईपी सड़कें भी घुटने भर पानी में डूबी हुई हैं। नगर निगम के नाला सफाई के सारे दावे इस बारिश में बह गए। जनौरा, गुलाबबाड़ी, आदर्श पुरम, गांधी नगर, काली चौरा और फतेहगंज जैसे निचले इलाकों में लोगों के घरों में 3-3 फीट तक पानी घुस गया है। लोगों के फ्रिज, बेड, अनाज सब पानी में डूब गए हैं। महिलाएं बच्चों को लेकर छत पर रात गुजारने को मजबूर हैं।
स्कूल-कॉलेजों में पानी भरने से पढ़ाई ठप है। वहीं, बिजली न होने से लोगों को और परेशानी हो रही है। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरने से 72 घंटे से सप्लाई बाधित है।
सबसे बड़ा संकट किसानों पर है। लगातार बारिश से सोहावल, मिल्कीपुर, बीकापुर और रुदौली तहसील के हजारों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। सब्जियों की फसलें सड़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।