{"_id":"6ac9c03dff44128cb8051dc5","slug":"video-video-itharasha-kashaka-bl-paramanatha-ja-maharaja-ka-kalyaga-ka-sakashhata-bhagavana-manata-ha-sharathathhal-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इंद्रेश कौशिक बोले- प्रेमानंद जी महाराज को कलियुग का साक्षात भगवान मानते हैं श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इंद्रेश कौशिक बोले- प्रेमानंद जी महाराज को कलियुग का साक्षात भगवान मानते हैं श्रद्धालु
अयोध्या में वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज को लेकर फलाहारी बाबा की ओर से विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर बुलाने का आरोप लगाए जाने पर धार्मिक जगत में चर्चा छिड़ गई है। इस मामले में अयोध्या की रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित मां कामाख्या मंदिर के पुजारी एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश कौशिक महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमर उजाला की टीम से खास बातचीत में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए फलाहारी बाबा के बयान पर नाराजगी जताई।
इंद्रेश कौशिक महाराज ने फलाहारी बाबा को कालनेमि की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रेमानंद जी महाराज कलियुग के साक्षात भगवान के समान हैं। उन्हें सभी धर्मों के लोग सम्मान देते हैं। उनके प्रवचनों और मार्गदर्शन से अनेक लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी महाराज की लोकप्रियता और उनके प्रति लोगों की श्रद्धा को किसी एक आरोप के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए।
देश की कई प्रमुख हस्तियां कर चुकी हैं दर्शन
इंद्रेश कौशिक महाराज ने कहा कि प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए देश की राष्ट्रपति, उप मुख्यमंत्री और बाली बिल्डर सहित कई प्रमुख हस्तियां वृंदावन पहुंच चुकी हैं। उनके अनुसार, प्रेमानंद जी महाराज का आध्यात्मिक प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों में दिखाई देता है। उनके प्रवचन बड़ी संख्या में लोगों को भक्ति और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करते हैं।
फलाहारी बाबा के बहिष्कार की मांग पर भी बोले
इंद्रेश कौशिक महाराज ने कहा कि फलाहारी बाबा के बहिष्कार की जो घोषणा वृंदावन के संतों की ओर से की गई है, वह भी कम है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जूतों की माला पहनानी चाहिए। उनका यह बयान प्रेमानंद जी महाराज के समर्थन में आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।