{"_id":"6af59ad82850b81e6705217b","slug":"video-three-day-training-of-350-blos-begins-in-rudauli-assembly-constituency-in-ayodhya-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रुदौली विधानसभा में 350 बीएलओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रुदौली विधानसभा में 350 बीएलओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
अयोध्या में रुदौली विधानसभा के आदर्श महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से 350 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के शत-प्रतिशत शुद्धिकरण के साथ जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस बार जनगणना अभियान को मतदाता सूची से जोड़ने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के ऐसे नागरिकों को चिह्नित किया जाएगा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को बताया जाएगा कि जनगणना अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों के माध्यम से ऐसे पात्र युवाओं और नागरिकों की सूची तैयार कराई जाएगी। यह सूची संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद बीएलओ संबंधित नागरिकों से सीधे संपर्क कर नियमानुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की समय-सारणी भी निर्धारित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के मकान सूचीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
स्व-गणना अभियान समाप्त होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन और जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। इस दौरान स्व-गणना के तहत दर्ज की गई जानकारियों का भी सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आदर्श महिला महाविद्यालय में 350 बीएलओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू कराया गया है। प्रशिक्षण में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की कार्ययोजना, स्व-गणना अभियान, घर-घर सत्यापन और मतदाता सूची के शुद्धिकरण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। सभी बीएलओ को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा में अभियान को पूरा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।