{"_id":"6aba1bf2b58520f64304e223","slug":"video-rama-mathara-caugdhhava-cara-mamal-ma-palsakaramaya-ka-gavaha-makathama-ka-ahama-kaugdha-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिसकर्मियों की गवाही मुकदमे की अहम कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिसकर्मियों की गवाही मुकदमे की अहम कड़ी
अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में दाखिल चार्जशीट में पुलिसकर्मियों की गवाही मुकदमे की अहम कड़ी साबित होगी। इस मामले में कुल 25 पुलिसकर्मियों को गवाह बनाया गया है, जिनकी गवाही आरोपियों के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों को अदालत में साबित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुलिस द्वारा बनाए गए 25 गवाहों में 13 कांस्टेबल, नौ उपनिरीक्षक, दो इंस्पेक्टर और मामले के विवेचक सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी शामिल हैं। ये सभी पुलिसकर्मी जांच के विभिन्न चरणों से जुड़े रहे हैं। अदालत में इनकी गवाही के दौरान घटना की सूचना मिलने से लेकर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी, पूछताछ, बरामदगी, साक्ष्यों के संकलन और विवेचना में तैयार किए गए दस्तावेजों से जुड़े तथ्य सामने आ सकते हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित इलेक्ट्रॉनिक और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई भी विवेचना का हिस्सा रही है। संबंधित पुलिसकर्मियों से अदालत में इन कार्रवाइयों की प्रक्रिया और उसमें उनकी भूमिका को लेकर सवाल-जवाब किए जाएंगे। बचाव पक्ष की जिरह में पुलिस की विवेचना और साक्ष्यों को जुटाने की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।