{"_id":"6acb48ee5dee5db4c203f5d0","slug":"video-jan-arogya-mela-in-tarun-ayodhya-affected-by-contractual-workers-strike-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के तारुन में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित रहा जन आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के तारुन में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित रहा जन आरोग्य मेला
अयोध्या के तारुन में संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनभरिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले पर भी दिखाई दिया। दोपहर एक बजे तक महज 22 मरीज ही उपचार के लिए पहुंचे। लैब टेक्नीशियन के न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी और उन्हें बिना जांच के ही दवाएं दी गईं।
मेले में चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार सुमन और फार्मासिस्ट गोविंद पांडे ही मौजूद रहे। हड़ताल के चलते डॉ. शिवम मिश्रा, एएनएम ज्ञानमती और स्टाफ नर्स वैष्णवी सिंह ड्यूटी पर नहीं आईं। वहीं, लैब टेक्नीशियन राजकुमार की सीएचसी तारुन में संबद्धता होने के कारण पीएचसी पर जांच की सुविधा नहीं मिल सकी।
सेमरा निवासी संगीता तिवारी, पिछौरा के रामलाल और भैरवपट्टी के राम प्रकाश समेत अन्य मरीजों ने दर्द और खिंचाव की शिकायत की। उन्हें बिना जांच के ही दवाएं दी गईं। फार्मासिस्ट गोविंद पांडे ने बताया कि केंद्र पर सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।