{"_id":"6ab8e98e16d8a6d4530ab8f1","slug":"video-footpaths-encroached-upon-in-ayodhya-pedestrians-forced-to-walk-on-road-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर
अयोध्या में देवकाली बाईपास से रीडगंज ओवरब्रिज जाने वाले मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा फुटपाथ राहगीरों के लिए महज दिखावा बनकर रह गया है। दोनों तरफ फुटपाथ पर कहीं वाहनों का कब्जा है तो कहीं दुकानों के होर्डिंग और सामान ने रास्ता घेर रखा है। इससे पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ पर कदम रखने तक की जगह नहीं बची है।
फुटपाथ खाली न मिलने से पैदल चलने वाले राहगीरों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ रहा है। व्यस्त मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल चलना किसी खतरे से कम नहीं है। आए दिन लोग चोटिल होते हैं, बावजूद इसके फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती।
स्थिति यह है कि जिस फुटपाथ का निर्माण लोगों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए किया गया था, वही अब वाहनों की पार्किंग और दुकानों के प्रचार का ठिकाना बन गया है। सड़क पर बढ़ता दबाव जाम की समस्या को भी बढ़ा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।