{"_id":"6ab95ad4adc8c9e4670c8806","slug":"arrested-for-snatching-a-mobile-phone-from-a-devotee-by-posing-as-a-police-constable-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-159736-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फर्जी सिपाही बन श्रद्धालु से मोबाइल हड़पा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फर्जी सिपाही बन श्रद्धालु से मोबाइल हड़पा, गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक।
अयोध्या। राम मंदिर की लोकेशन मोबाइल से साझा किए जाने का आरोप लगाकर बहराइच के श्रद्धालु से मोबाइल लेने वाले बस्ती निवासी फर्जी सिपाही को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जांच के बाद मोबाइल लौटाने का झांसा दिया था। श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की।
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के भाग पूर्व निवासी बैजू के अनुसार, अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की वर्दी पहने युवक ने उसे रोककर कहा कि उसके मोबाइल से राम मंदिर की लोकेशन लोगों को भेजी जा रही है। जांच के नाम पर युवक ने मोबाइल ले लिया और आधार कार्ड दिखाने को कहा। उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया और जांच के बाद फोन लौटाने की बात कही। काफी देर तक मोबाइल नहीं लौटाने पर बैजू ने अयोध्या कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।
पुलिस ने जीआरपी से संपर्क कर रेलवे स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक जीआरपी, आरपीएफ या अयोध्या कोतवाली में तैनात नहीं है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी छावनी मोड़ के पास उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक की पहचान बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी सत्यम मिश्रा (26) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से आरक्षी की वर्दी, नेमप्लेट, बेल्ट, कैप, बूट, मोनोग्राम, फर्जी पहचान पत्र, 7500 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए। रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।