फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   More than half of the candidates absent from the forest guard exam

Ayodhya News: वन रक्षक परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी गैरहाजिर

Sun, 27 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 27 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
More than half of the candidates absent from the forest guard exam
अयोध्या। वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर हुई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे तक केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि परीक्षा के लिए 6432 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। इनमें 3142 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 3290 अनुपस्थित रहे। एसएसवी इंटर कॉलेज में सबसे अधिक 253 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं विश्वविद्यालय के तीन केंद्रों पर क्रमश: 204, 168 और 218 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई। प्रवेश पत्र और निर्धारित पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नकल रोकने के लिए भी केंद्रों पर निगरानी रखी गई। दो घंटे की परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। प्रश्नपत्र में विषय संबंधी ज्ञान, प्रारंभिक गणित एवं जीव विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना तकनीक और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल थे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed