{"_id":"6ac2047c25e7852367080ce6","slug":"video-ayathhaya-ma-tana-va-cara-navabra-ka-haga-sarayavasha-kashhataraya-samaja-ka-mahapacayata-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में तीन व चार नवंबर को होगी सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में तीन व चार नवंबर को होगी सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत
अयोध्या में सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत तीन व चार नवंबर को विकासखंड पूरा बाजार क्षेत्र के सरायराशी गांव में आयोजित होगी। महापंचायत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन ठाकुर जय सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। महापंचायत के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को राजा दशरथ समाधि स्थल परिसर में समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की एक विशाल बैठक हुई। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह और संरक्षक राजेंद्र सिंह ने की। संचालन महामंत्री लाल साहब सिंह ने किया। बैठक में 14 कोस के सूर्यवंशी समाज के प्रमुख लोगों के साथ आयोजन की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार अयोध्या समेत आसपास के जिलों के 121 गांवों से करीब 12 हजार सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा संबंधी और आमंत्रित अतिथियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति का गठन कर वरिष्ठजनों और प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
संरक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि महापंचायत के माध्यम से समाज की एकजुटता, शिक्षा और प्रगति को लेकर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। मुख्य यजमान ठाकुर जय सिंह ने बताया कि कथा और भंडारे की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए बैठने, पेयजल, सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।