{"_id":"6adca4d28f7c0e082a0d9371","slug":"video-ayathhaya-janaganaena-2027-ka-le-paraganaeka-oura-saparavaijara-ka-parashakashhanae-shanpr-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू
अयोध्या: अयोध्या के बीकापुर में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत आदर्श देश दीपक इंटर कॉलेज, तेंदुआ माफी में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चल रहा है। 22 अक्तूबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण 13 नवंबर तक चलेगा। शनिवार को भी शिक्षकों को जनगणना कार्य की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के बाद प्रगणक घर-घर जाकर 40 बिंदुओं पर जानकारी जुटाएंगे। इसके लिए चार बैच बनाए गए हैं। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण तीन दिवसीय होगा। एक सुपरवाइजर के अधीन छह प्रगणक कार्य करेंगे। पहले बैच में सात कमरों में 350 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें बीकापुर, तारुन और आंशिक रूप से हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के शिक्षक शामिल हैं। मास्टर ट्रेनर आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण में डिजिटल तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे पहले अप्रैल में प्रथम चरण के तहत मकानों की स्थिति और उपयोग संबंधी विवरण जुटाए गए थे।
उप जिलाधिकारी संतोष कुमार और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि चार बैच में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। अवकाश होने पर अगले दिन प्रशिक्षण होगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, आदर्श तिवारी और द्वारिकाधीश उपाध्याय सहित शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।