Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या: गरीब महिला की मदद को आगे आई सूर्यवंशीय क्षत्रिय उत्थान समिति वस्त्र, खाद्य सामग्री के साथ आर्थिक सहायता देकर परिवार का बढ़ाया हौसला
{"_id":"6aa9449674f0b1359f0dbb8e","slug":"video-ayathhaya-garab-mahal-ka-mathatha-ka-aaga-aaii-sarayavashaya-kashhataraya-utathana-samata-vasatara-khathaya-samagara-ka-satha-aarathaka-sahayata-thakara-paravara-ka-bugdhhaya-hasal-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: गरीब महिला की मदद को आगे आई सूर्यवंशीय क्षत्रिय उत्थान समिति वस्त्र, खाद्य सामग्री के साथ आर्थिक सहायता देकर परिवार का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: गरीब महिला की मदद को आगे आई सूर्यवंशीय क्षत्रिय उत्थान समिति वस्त्र, खाद्य सामग्री के साथ आर्थिक सहायता देकर परिवार का बढ़ाया हौसला
अयोध्या: अयोध्या में पति की मौत के बाद सात वर्षीय बेटी के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला की मदद के लिए सूर्यवंशीय क्षत्रिय उत्थान समिति आगे आई। समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री और वस्त्र देने के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के देवगिर गांव निवासी हंसराज का बीमारी के चलते पांच अगस्त को निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद पत्नी रीता और सात वर्षीय बेटी के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवार चद्दर के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर है।
परिवार की स्थिति की जानकारी होने पर सूर्यवंशीय क्षत्रिय उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने सहायता का निर्णय लिया। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह के नेतृत्व में अनिल कुमार सिंह, लाल साहब सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अबिचल सिंह, संतोष सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह और सत्यम सिंह देवगिर गांव पहुंचे। पदाधिकारियों ने रीता और उनकी बेटी को खाद्य सामग्री, वस्त्र और आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दौरान पूर्व प्रधान गिरधरामऊ नंदन सिंह, सनी सिंह, अनिरुद्ध सिंह, भीम सिंह, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।