{"_id":"6aba1fb8d447f26e470f3d92","slug":"video-haugdhatal-talna-sa-samavara-ka-amatha-ka-bka-ma-samanaya-raha-kamakaja-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हड़ताल टलने से सोमवार को अमेठी की बैंकों में सामान्य रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल टलने से सोमवार को अमेठी की बैंकों में सामान्य रहा कामकाज
अमेठी में विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की घोषित तीन दिवसीय हड़ताल टलने के बाद सोमवार को बैंकों में कामकाज सामान्य रहा। सुबह निर्धारित समय पर शाखाओं के दरवाजे खुले तो लेनदेन शुरू होने के साथ ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ गई। कई लोग पहले से लंबित बैंकिंग काम निपटाने पहुंचे।
संगठन के जिलाध्यक्ष बंटी यादव ने बताया कि सरकार और संगठन पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि संगठन की मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया।
बैंक पहुंचे बुजुर्ग राम सजीवन, केदारनाथ आदि ने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी पहले से थी। सोमवार को बाजार आने पर बैंक खुला देखकर उन्होंने पेंशन से संबंधित जरूरी काम निपटाए। उन्होंने कहा कि लगातार कई दिन बैंक बंद रहने से काम टल गया था, इसलिए शाखा खुलने की जानकारी मिलते ही पहुंच गए।
वहीं विनोद कुमार, संजय मिश्रा और रामकृष्ण ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पहले बैंक हड़ताल की सूचना और बाद में हड़ताल समाप्त होने का संदेश आया था। इसी वजह से उन्होंने सोमवार को शाखाएं खुलने की पुष्टि होने के बाद बैंक पहुंचकर अपना काम कराया। बैंक खुलने से लेनदेन समेत अन्य जरूरी सेवाएं फिर पटरी पर लौट आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।