Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
BJP workers in Amethi burnt an effigy of Mallikarjun Kharge in protest against his statement on PM Modi father
{"_id":"6adf1b911a95951c9106e6c4","slug":"video-bjp-workers-in-amethi-burnt-an-effigy-of-mallikarjun-kharge-in-protest-against-his-statement-on-pm-modi-father-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक परिसर से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता हनुमान तिराहे होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए खड़गे का पुतला दहन किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए।
कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रोकटोक हुई। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा और पुतला फूंक दिया। मौके पर अखिलेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बयान पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की टिप्पणियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।