{"_id":"6b0b0be4cd2cf3c02d09298e","slug":"labourer-killed-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-170104-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के घटकना-मालीपुर मार्ग पर गौरा पंचायत भवन के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर नंदू (53) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल नंदू ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जमालपुर घटकना निवासी नंदू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी शोभावती के मुताबिक, शनिवार को वह किसी के बुलाने पर पशुआहार की बोरियां उतारने गए थे। काम खत्म करने के बाद सुबह करीब 10 बजे पैदल घर लौट रहे थे। गौरा पंचायत भवन के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया, जहां दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
नंदू के पिता फागू का पहले ही निधन हो चुका है। उनका बड़ा बेटा विनय (20) मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा रियांश महज सात वर्ष का है। पति की मौत से पत्नी शोभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।