{"_id":"69ad376a6196749b7c0b6129","slug":"video-water-crisis-due-to-burst-water-pipeline-in-agra-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Agra: 100 साल पुरानी पाइपलाइन फटी, कई क्षेत्रों में जलसंकट; पानी के टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Agra: 100 साल पुरानी पाइपलाइन फटी, कई क्षेत्रों में जलसंकट; पानी के टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
आगरा के जीवनी मंडी स्थित वाटरवर्क्स में मुख्य पाइप लाइन फटने से पेयजल का संकट शनिवार को भी बना रहा। डीआई पाइप की देर रात तक मरम्मत की गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत का कहना है कि रात में पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा और सुबह जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि सुबह जलाशय न भर पाने के कारण पानी का संकट बना रह सकता है। वाटरवर्क्स के अंदर लाइन लीक होने से प्रेशर कम रहा, जिस वजह से शुक्रवार को सुबह जलापूर्ति ठप हो गई थी। विभाग की टीम ने सुबह करीब 11 बजे पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इससे शुक्रवार शाम को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। बुलडोजर से गड्ढा खोदकर काम शुरू किया लेकिन गोल घर की दीवार में फंसी पाइप लाइन को जोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। डीआई पाइप में एक और पाइप फंसाकर लाइन को जोड़ा जा रहा है। इससे शनिवार को भी जलापूर्ति ठप रही। जलकल विभाग के जीएम एके राजपूत ने बताया कि रात तक पाइप फंसा दिया गया है। रात में बेल्डिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद टेस्टिंग प्रक्रिया चलेगी। रविवार सुबह भी जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।