{"_id":"6adf1633cee9fef6900a89cc","slug":"video-verbal-altercation-took-place-between-bjp-and-sp-workers-outside-polling-station-in-saiyan-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सैंया में मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और सपा कार्यकर्ता में कहासुनी, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सैंया में मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और सपा कार्यकर्ता में कहासुनी, पुलिस ने कराया शांत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत तीन मतदान केंद्रों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, खैरागढ़, सैंया और फतेहाबाद स्थित तीन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ कैप्चरिंग और धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने 23 अक्तूबर को हुए मतदान को रद्द कर दोबारा वोटिंग का निर्णय लिया था। सोमवार को पुनर्मतदान के दाैरान सैंया मतदान केन्द्र के बाहर सर्विस रोड पर सपा व भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कहासुनी हो गई। एसीपी श्वेता शर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने हस्तक्षेप कर दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।