{"_id":"6a75fd618027fd218707353f","slug":"video-university-issues-notice-to-80-colleges-negligent-in-collecting-marksheets-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंकतालिका लेने में लापरवाह 80 कॉलेजों को विश्वविद्यालय का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंकतालिका लेने में लापरवाह 80 कॉलेजों को विश्वविद्यालय का नोटिस
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेज अंकतालिका लेने में लापरवाही बरत रहे हैं। अब तक करीब 80 कॉलेजों के लोग अंकतालिकाएं लेने नहीं पहुंचे। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे कॉलेजों को नोटिस जारी कर सप्ताहभर में अंकतालिकाएं पालीवाल परिसर से प्राप्त कर लेने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय में 2025-26 सत्र में 534 कॉलेजों के स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 79,662 छात्रों की अंकतालिकाएं तैयार हैं। इसमें स्नातक की 55,686, परास्नातक की 9,150 और व्यावसायिक कोर्स की 14,826 अंकतालिकाएं हैं। दीक्षांत समारोह से पहले इनका वितरण शुरू कर दिया गया था। अभी करीब 10 हजार अंकतालिकाएं बची हैं, ये 80 कॉलेजों की हैं। इन कॉलेजों के विद्यार्थी अंकतालिका के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिग्री डिजी लॉकर से प्राप्त हो रही हैं। अंकतालिकाएं कॉलेज प्रबंधन को ले जाकर अपने विद्यार्थियों को वितरित करनी थी। मगर 10-15 फीसदी कॉलेज के लोग अंकतालिका लेने नहीं आए हैं, नोटिस देकर उन्हें निर्देश दिए गए हैं। उधर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य का कहना है कि संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रबंधन को इसके लिए खुद भी प्रेरित करेंगे, जिससे छात्रों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।