{"_id":"6ab8eb5732b42811e00b8580","slug":"video-two-prices-for-one-test-at-sn-medical-college-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में एक जांच की दो कीमत, मरीजों पर पड़ रही आर्थिक मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में एक जांच की दो कीमत, मरीजों पर पड़ रही आर्थिक मार
जनरल ओपीडी का पर्चा है तो आयरन की जांच का शुल्क महज 13 रुपये। यही जांच सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के पर्चे पर 400 रुपये, यानी 30 गुना अधिक दाम। एसएन मेडिकल कॉलेज में ही दो-दो विधान चल रहे हैं। इससे कई बार जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। मरीज और तीमारदार शासन से समान शुल्क लागू करने की गुहार कर रहे हैं। एसएन में माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और पैथोलॉजी विभाग में 250 से अधिक जांच की सुविधा है। ओपीडी में औसतन रोजाना तीन हजार मरीज आ रहे हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीजों को चिकित्सक विभिन्न बीमारियों की जांच कराने के लिए पर्चे पर लिखते हैं। मरीज ने सामान्य ओपीडी में दिखाया है तो उसकी जांच की कीमत न्यूनतम है। सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में दिखाने के बाद उन्हीं जांच के कई गुना तक दाम देने पड़ रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 9 विभाग आते हैं। इनका पर्चा 50 रुपये और बाकी के 6 विभागों का एक रुपये में ही पर्चा बनता है। एसएस सेंटर के पर्चे पर होने वाली जांच का शुल्क जनरल ओपीडी के मुकाबले अधिक है। ये केजीएमयू लखनऊ में लिए जा रहे शुल्क को शासन के निर्देश पर ही लागू किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।