{"_id":"6a75fd67d1f21c0bc30c08e9","slug":"video-risk-of-leptospirosis-rises-during-rainy-season-in-agra-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में कुत्ता-बिल्ली हैं तो सावधान, बारिश में बढ़ा खतरा, दो लोगों की हुई माैत; ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में कुत्ता-बिल्ली हैं तो सावधान, बारिश में बढ़ा खतरा, दो लोगों की हुई माैत; ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क
बारिश में कुत्ता-बिल्ली, चूहा, भेड़-बकरी समेत अन्य जंतुओं के मूत्र से पीलिया हो रहा है। आंखें लाल होने के साथ यकृत को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस बीमारी को लेप्टोस्पायरोसिस कहा जाता हैं। इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। लोहामंडी क्षेत्र के दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश में लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस का खतरा अधिक रहता है। लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमित जंतुओं के मूत्र के संपर्क में आने से हो रही हैं। बीते दो-तीन महीने में लेप्टोस्पायरोसिस के 32 और स्क्रब टाइफस के 11 मरीज मिल चुके हैं। इनमें बीते महीने लोहामंडी क्षेत्र की 35 साल की महिला और 30 साल का युवक की मौत भी हो चुकी है। इनकी जांच में लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि हुई। इस पर टीम ने इनके यहां बकरी और चूहे के नमूनों की जांच कराई, जिसमें ये बीमारी से संक्रमित मिले। दिल्ली की राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की टीम भी मामले की जांच कर चुकी है। संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि बारिश में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस के खतरे को देखते हुए सीएचसी, जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था कर दी है। एसएन में भी जांच और इलाज की सुविधा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।