{"_id":"6ab8eb51add18dc13f0f350e","slug":"video-congress-state-president-attacks-bjp-in-agra-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, बोले- वोट चोरी कर बनाई जा रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, बोले- वोट चोरी कर बनाई जा रही है सरकार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर अपने बयानों से सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर बेईमानी से सरकार बनाई जा रही है। हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र के परिणाम मुख्य चुनाव आयुक्त की मिलीभगत का ही नतीजा हैं। एमजी रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने खुद का उदाहरण दिया। कहा कि वाराणसी में पहले सात राउंड में मैं आगे था। चुनाव आयोग ने 12 बजे वेबसाइट बंद कर दी और चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1.52 लाख से विजयी घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी, दामाद समेत कई परिजन आईएएस नहीं हैं। एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके सहयोगी दोनों चुनाव आयुक्त ने 14 बार लिखित में इनके खिलाफ शिकायतें की, लेकिन उन्होंने मनमानी से फैसले लिए। इनके खिलाफ विपक्ष महाभियोग लेकर आएगा। मंदिर चढ़ावा पर बोले कि इसमें आरएसएस के लोगों को बचाया जा रहा है। इसमें चंपत राय, गोपाल राव और डॉ. अनिल मिश्रा पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने मंदिर में चढ़ावा चोरी 20 हजार करोड़ रुपये होना बताया। कहा कि इसकी उच्च न्यायालय की ओर से जांच कराई जाए। जेन जी पर बोले कि इनके मुद्दों को लेकर ही छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जोश देखा जा सकता है। पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री आवास का पहली बार राहुल गांधी ने ही घेराव किया। वार्ता में जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, मनोज जैन बोहरा, अनिल यादव, राहुल राज, डॉ. मधुरिमा शर्मा, याकूब शेख, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।