{"_id":"6ac8998736d70d81d807b203","slug":"video-allegations-of-assault-and-execution-of-a-fraudulent-sale-deed-in-a-land-dispute-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन के विवाद में मारपीट एवं फर्जी बैनामा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन के विवाद में मारपीट एवं फर्जी बैनामा कराने का आरोप
फतेहपुर सीकरी। जहानपुर गांव निवासी कैलाश ने जमीन के विवाद में धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और मारपीट का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसके परिजनों की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराया गया। उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पीड़ित के अनुसार, जहानपुर स्थित जमीन में उसके पिता के तीन चचेरे भाइयों का हिस्सा था। तीनों की मृत्यु के बाद जमीन पर उसका कब्जा चला आ रहा था। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से कुछ लोगों ने मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी कागजात एवं फोटो तैयार कर मुख्तारनामा आम तैयार कराया। इसके आधार पर बाद में जमीन का बैनामा करा लिया गया।
पीड़ित का कहना है कि उसे जून 2026 को जमीन की खतौनी निकलवाने के दौरान मामले की जानकारी हुई। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के मुताबिक, उसने मामले की शिकायत थाने में करने का प्रयास किया, उसने जुलाई 2026 को पुलिस आयुक्त आगरा को डाक के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा। इससे पहले जून 2026 को भी डीसीपी पश्चिमी के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल में एक्सीडेंट भी कराया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह का कहना है की न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है न्यायोचित विवेचना की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।