{"_id":"61349d768ebc3e7a183729b1","slug":"old-man-touched-the-feet-of-cmo-dr-rachana-gupta-video-goes-viral-in-mathura","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सीएमओ के पैरों पर गिरकर बुजुर्ग ने लगाई गुहार- हमारे बच्चों को बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सीएमओ के पैरों पर गिरकर बुजुर्ग ने लगाई गुहार- हमारे बच्चों को बचा लो
मथुरा जिले के फरह क्षेत्र के कोह गांव में जब डेंगू-बुखार से बच्चों की मौत के बाद सीएमओ डॉक्टर रचना गुप्ता पहुंचीं तो एक बुजुर्ग सीएमओ के पैरों पर गिर गया। बुजुर्ग ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि बच्चों की जिंदगी बचा लो। वहां मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को समझाया। सीएमओ ने विश्वास दिलाया कि मरीजों के इलाज में स्वास्थ्य विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसी तरह डीपीआरओ किरण चौधरी के सामने मृतक बच्चे की मां बिलख पड़ी। बुखार से राजा नामक बच्चे की मौत हो गई थी। डीपीआरओ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची तो मृतक की मां उनके गले चिपट रो पड़ी। महिलाओं ने उसे किसी तरह से संभाला। दोनों वीडियो 3-4 दिन पुराने हैं। दिल को झकझोरने वाले ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।