{"_id":"690d8ed5b3be21518109b2c6","slug":"video-symphoria-2025-launched-at-st-bedes-college-with-students-from-13-colleges-participating-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट बीड्स कॉलेज में सिम्फोरिया 2025 का शुभारंभ, 13 कॉलेजों के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट बीड्स कॉलेज में सिम्फोरिया 2025 का शुभारंभ, 13 कॉलेजों के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:47 PM IST
Link Copied
सेंट बीड्स कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सिम्फोरिया 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस वर्ष के आयोजन में प्रदेश के 13 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस उत्सव में संगीत, नृत्य, नाटक, फैशन शो और ललित कला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यकम से हुई। कॉलेज प्राचार्य सिस्टर रोजली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सिम्फोरिया कॉलेज की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है जो युवाओं की सृजनात्मकता, कला और अभिव्यक्ति को एक साझा मंच प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, एकल गायन और समूह गीत जैसी प्रस्तुतियों से हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सेंट बीड्स कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाए दीं। उन्होंने कहा ही कॉलेज परिसर में पूरे दिन उल्लास और उत्साह का माहौल रहा वहीं छात्रों में प्रतियोगिताओं को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।