{"_id":"6ac361dbd4df4dc1260a4a41","slug":"video-sd-school-shimla-inter-house-sports-competition-volleyball-matches-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: गंज बाजार के एसडी स्कूल में खेलों का रोमांच, इंटर हाउस वॉलीबाल मुकाबलों में भिड़े खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: गंज बाजार के एसडी स्कूल में खेलों का रोमांच, इंटर हाउस वॉलीबाल मुकाबलों में भिड़े खिलाड़ी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:07 PM IST
Link Copied
राजधानी के गंज बाजार स्थित एसडी स्कूल में इन दिनों खेलों का रोमांच देखने को मिल रहा है। स्कूल में आयोजित इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच वॉलीबाल के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंकी और मुकाबलों में उत्साह नजर आया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल खिलाड़ियों के बीच मुकाबले करवाए जा रहे हैं। मैचों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। साथी खिलाड़ियों ने भी मैदान के बाहर से अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाया।
स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें टीम भावना, अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
स्कूल प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने बताया कि इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता 7 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग खेलों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।