{"_id":"697c50a9e178dd9a62075050","slug":"video-martyrs-day-cm-ministers-and-leaders-paid-floral-tributes-at-mahatma-gandhis-statue-on-the-ridge-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस: सीएम, मंत्रियों व नेताओं ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस: सीएम, मंत्रियों व नेताओं ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
ऐतिहासिक रिज मैदान पर शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री समेत सरकार के कई मंत्रियों के अलावा कांग्रेस नेताओं ने रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें, भारत में शहीद दिवस हर साल 30 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। यह दिन देश के लिए एक ऐसा आघात था, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना नहीं है, बल्कि उन सभी वीरों को याद करना है, जिन्होंने देश की आज़ादी, एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई। उनकी हत्या सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं थी, बल्कि मानवीय मूल्यों पर हमला थी। इसी कारण यह दिन राष्ट्रीय शोक और स्मरण का दिन बना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।