फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur targets sukhu over cabinet expansion ministerial claims himachal

मंत्री बनाने के दावे पर जयराम ठाकुर का सुक्खू पर निशाना, बोले- आलाकमान के सामने क्यों खामोश हैं मुख्यमंत्री

Sun, 27 Sep 2026 03:41 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:41 PM IST
jairam thakur targets sukhu over cabinet expansion ministerial claims himachal
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सड़क से लेकर विधानसभा तक अपने विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते हैं, लेकिन जब इन दावों को कांग्रेस आलाकमान के सामने अमलीजामा पहनाने की बात आती है तो वह खामोश हो जाते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के भीतर एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद जनसभा में भी इस तरह की बात कही गई, लेकिन करीब एक साल बीतने के बावजूद उस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर अब उनकी अपनी पार्टी की हिमाचल प्रभारी के बयान से सवाल खड़े हो रहे हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी ने मीडिया के सामने कहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि यदि मुख्यमंत्री विधानसभा और जनसभाओं में मंत्री बनाने की बात कर रहे हैं तो पार्टी आलाकमान के पास प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे दावों और पार्टी स्तर पर वास्तविक स्थिति के बीच अंतर सामने आता है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी की प्रभारी को अंधेरे में रखकर विधायकों को मंत्री बनाने का लालच दे रहे हैं और इसके जरिए अपना गुट मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी विधायक को डराकर अपने खेमे में रखने और किसी को मंत्री बनाने का भरोसा देकर साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक इसका मकसद मुख्यमंत्री की कुर्सी को सुरक्षित रखना है। नेता प्रतिपक्ष ने एक विधायक का जिक्र करते हुए कहा कि करीब एक वर्ष पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री बनाने की बात कही थी। जयराम ठाकुर के अनुसार, उक्त विधायक मुख्यमंत्री के साथ लगातार नजर आते हैं और मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लेकर शिमला और मंडी के कार्यक्रमों तक उक्त विधायक की मौजूदगी दिखाई देती है। जयराम ठाकुर ने इसे मुख्यमंत्री के प्रति उनकी नजदीकी से जोड़ते हुए कहा कि मंत्री पद की घोषणा के बावजूद अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के कार्यकाल का काफी समय बीत चुका है। ऐसे में सवाल यह है कि मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव आखिर कब आएगा और जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है, उन्हें यह मौका कब मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर प्रदेश की जनता, विधानसभा और अपने विधायक साथियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से किए गए मंत्री बनाने के दावों और कांग्रेस संगठन की ओर से सामने आए बयानों के बीच स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चमोली: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे

27 Sep 2026

ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस और नशा मुक्ति के लिए दाैड़ा चंडीगढ़

कानपुर में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, विजयनगर में परिजनों ने लगाया जाम

27 Sep 2026

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और भारत-चीन सीमा पर लगातार हो रही बर्फबारी

27 Sep 2026

राज्थान में सितंबर के अंत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ 16 जिलों में यलो अलर्ट

27 Sep 2026
विज्ञापन

श्रीनगर: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न

27 Sep 2026

महेंद्रगढ़ में बाइक की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, भोजावास-सुंदरह मार्ग पर सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार

27 Sep 2026

अमृतसर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पंजाब में डबल इंजन सरकार का दावा

27 Sep 2026

अमृतसर में पंजाब सखी शक्ति मेले का शुभारंभ, 8 जिलों की महिला उद्यमियों ने लगाए 75 स्टॉल

27 Sep 2026

बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव

कानपुर के सरसौल में मौसम की मार, पहली बार फ्लॉप हुआ सिकठिया पुरवा मेला

27 Sep 2026

फरीदाबाद: नशा मुक्ति का संदेश लेकर दौड़े धावक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिलाई शपथ

27 Sep 2026

चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 48 घंटे से बारिश, नदी-नाले उफान पर; कई रास्तों पर बढ़ा खतरा

अम्बिकापुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, निराकरण के दिए सख्त निर्देश

27 Sep 2026

सीजी क्राइम: दुर्ग में नाबालिग युवती की संदिग्ध हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका; आरोपी फरार

27 Sep 2026

उज्जैन: अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

27 Sep 2026

कानपुर: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबी महिला घायल

26 Sep 2026

VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क

26 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर युवती और भाइयों से मारपीट

26 Sep 2026

VIDEO: स्कूल की स्मार्ट क्लास से बैटरी-इन्वर्टर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

VIDEO: अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

26 Sep 2026

VIDEO: बाइक सवार ने महिला के कान से कुंडल खींचे

26 Sep 2026

VIDEO: बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर 2.35 लाख रुपये की ठगी

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: यमुना किनारा पर डायवर्जन के बाद भी चले वाहन, लगा जाम

26 Sep 2026

VIDEO: कार सामने आने पर विवाद, मारपीट के बाद करा दिया समझौता

26 Sep 2026

VIDEO: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed