वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 May 2022 08:19 PM IST
जनजातीय क्षेत्र होली की क्वारंसी पंचायत के हिलिंग गांव में भीषण अग्निकांड से तीन मकान जलकर राख हो गए। एक मकान में सो रही बुजुर्ग महिला की भी जिंदा जलने से मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात को हुआ। ये मकान भोजू राम, हुजती राम और रणजीत सिंह के थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को क्वारंसी स्थित नाग मंदिर में जागरण था। परिवार के कुछ सदस्य जागरण में गए थे। घर में बुजुर्ग महिला सीता देवी (85) पत्नी दिवंगत महंत राम जिंदा जल गईं। महिला के दोहते भोजू राम और उनकी पत्नी वीना देवी दूसरे कमरे में थे।