फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh top news today 1 november 2026 paragliding accident car fire weather bjp

HP Big News: विदेशी पैराग्लाइडर घायल, ऊना में चलती कार बनी आग का गोला, शिमला में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा

Sun, 01 Nov 2026 05:19 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 01 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर को कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। मंडी में पैराग्लाइडिंग के दौरान ऑस्ट्रियाई पर्यटक घायल हो गए, जबकि ऊना-अंब हाईवे पर चलती कार में आग लगने से तीन लोगों की जान बाल-बाल बची। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
himachal pradesh top news today 1 november 2026 paragliding accident car fire weather bjp
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 1 नवंबर की बड़ी खबरों में मंडी का पैराग्लाइडिंग हादसा, ऊना में चलती कार में आग और शिमला में सियासी हलचल सुर्खियों में रही। मंडी के गुम्मा में पैराग्लाइडिंग के दौरान ऑस्ट्रिया का पर्यटक करीब 500 फीट नीचे गिरकर घायल हो गया, जबकि ऊना-अंब हाईवे पर कार में आग लगने से दिल्ली के तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। उधर, शिमला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। वहीं, मौसम विभाग ने नवंबर में लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
विज्ञापन





मंडी में 500 फीट नीचे गिरा पैराग्लाइडर
मंडी जिले के गुम्मा (छनांग) क्षेत्र में रविवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा हो गया। ऑस्ट्रिया के पर्यटक निकोलस थॉमस का पैराग्लाइडर करीब 500 फीट नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे में उनके पैर, पीठ और कंधे पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पर्यटक को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


ऊना-अंब हाईवे पर चलती कार में लगी आग
ऊना जिले में ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर नंदपुर के पास रविवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में दिल्ली के तिलक नगर निवासी तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, तीनों बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए तीनों लोग तुरंत वाहन से बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शिमला में हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर हमला
राजधानी शिमला में रविवार को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। चौड़ा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed