{"_id":"69b2d8e23b5158a01f05c83a","slug":"udaipur-collector-appeals-against-rumours-about-gas-supply-says-no-to-panic-supply-is-normal-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4042633-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में गैस सप्लाई पर अफवाहों से मची हलचल, कलेक्टर की अपील- घबराएं नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में गैस सप्लाई पर अफवाहों से मची हलचल, कलेक्टर की अपील- घबराएं नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बाद देशभर में गैस सप्लाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच पर्यटन नगरी उदयपुर में भी लोगों के बीच गैस की कमी को लेकर चिंता देखी जा रही है। इस पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आम लोगों से अपील की है कि गैस सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की घबराहट न रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले में घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य है।
गैस प्लांट का किया निरीक्षण
गुरुवार को कलेक्टर नमित मेहता ने साकरोदा स्थित भारत पेट्रोलियम के गैस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में रसोई गैस की मांग और सप्लाई की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और मानक संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही गैस स्टोरेज, सप्लाई व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया।
शिकायत निवारण व्यवस्था की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आम लोगों के लिए बनाए गए शिकायत निवारण सिस्टम की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सप्लाई से जुड़ी किसी भी शिकायत का जल्दी समाधान किया जाए। इसके साथ ही प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
बीपीसीएल अधिकारियों ने दी जानकारी
प्लांट में मौजूद अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि जिले में जरूरत के अनुसार घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य रूप से की जा रही है। फिलहाल गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है।
कलेक्टर की लोगों से अपील
कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि जिले में रसोई गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण के समय डीएसओ और प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, डीएसओ द्वितीय मनीषा भटनागर सहित रसद विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पर्यटन नगरी उदयपुर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। हाल के दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।