फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Major breakthrough for Udaipur Police; 5 cunning individuals, including a neighbor

उदयपुर: बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का खुलासा: पड़ोसी समेत पांच गिरफ्तार, डेढ़ साल से रच रहे थे साजिश

Thu, 27 Aug 2026 07:40 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 07:40 PM IST
Major breakthrough for Udaipur Police; 5 cunning individuals, including a neighbor

सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के मामले में उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल पड़ोसी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट की नीयत से बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर शवों को प्लास्टिक की थैलियों और टेप से पैक कर लोहे के संदूक में छिपा दिया था।

मृतकों की पहचान लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा बाई के रूप में हुई है। दोनों 12 अगस्त से लापता थे। 14 अगस्त को बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान बिस्तरों के नीचे रखे लोहे के संदूक से दोनों के शव बरामद हुए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी और मृतक दंपत्ति का पड़ोसी कुशल उर्फ खुशी पालीवाल, बिहार निवासी चंदन यादव, गुजरात निवासी दिलीप चौधरी, किशन पालीवाल और जीवन पालीवाल शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कुशल आर्थिक तंगी, भारी कर्ज और खर्चीली जीवनशैली से परेशान था। उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले रहते हैं और उनके पास नकदी व जेवरात हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार, वह करीब डेढ़ साल से हत्या और लूट की साजिश रच रहा था। वारदात से पहले 9 अगस्त को दंपत्ति के घर की रेकी भी की गई थी।

पढ़ें: राजस्थान सरकार ने 31 अगस्त तक रोकी पशुपतिनाथ यात्रा, नई तिथि की घोषणा का करना होगा इंतजार

जांच के मुताबिक 11 अगस्त की रात किशन और जीवन जन्मपत्री दिखाने के बहाने बुजुर्ग दंपत्ति के घर पहुंचे और मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसी दौरान मुख्य आरोपी कुशल घर के बाथरूम में छिप गया। रात में दंपत्ति के सोने के बाद उसने अपने साथियों को घर के अंदर बुला लिया।

इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और दंपत्ति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सबसे पहले ऊपरी मंजिल पर सो रहे लहरीलाल पालीवाल के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह राधा बाई की नींद खुलने पर आरोपियों ने उनका मुंह दबाकर गला घोंट दिया।

दोनों की हत्या के बाद आरोपी घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस से बचने और सबूत मिटाने के लिए शवों को प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर टेप से बांधा गया। इसके बाद दोनों शवों को घर में रखे लोहे के संदूक में बंद कर बिस्तरों के नीचे छिपा दिया गया।

आरोपी मृतक दंपत्ति के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए और बाद में सबूत मिटाने के लिए उन्हें हाईवे पर फेंक दिया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पांचों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कितनी नकदी और जेवरात लूटे तथा वारदात में सभी की क्या भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: फैजाबाद रोड पर भीषण जाम, रक्षाबंधन पर घर जा रहीं बहनें घंटों फंसीं

27 Aug 2026

कानपुर में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, हैलट के बाहर मरीज और एंबुलेंस परेशान

27 Aug 2026

कानपुर: ख्योरा कटरी में बाढ़ का पानी सड़क पर भरा, डेढ़ से दो फीट तक जलभराव

27 Aug 2026

रामपुर बुशहर: किन्नौर में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा

27 Aug 2026

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

27 Aug 2026
विज्ञापन

झांसी में आफत की बारिश: शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी

27 Aug 2026

पंजाब में मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ी, 32% कम बारिश; धान की पैदावार घटने का खतरा

विज्ञापन

टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को होगी ‘श्रीरामलीला गाथा मर्यादा’, 9 किलो का धनुष उठाएंगे राम

कानपुर नगर निगम घोटाला: एसआईटी जांच में मुख्य अभियंता ने मानी फाइलों में कमियां, एक दर्जन से अधिक फाइलें जब्त

27 Aug 2026

कानपुर में राखी महोत्सव का दूसरा दिन, फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने की शिरकत

27 Aug 2026

पौड़ी गढ़वाल: मुर्गी बाड़े में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

27 Aug 2026

अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग, मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

27 Aug 2026

VIDEO: जूते हाथ में, कीचड़ में कदम... स्कूल पहुंचने को रोज अव्यवस्थाओं से जंग लड़ रहे बच्चे

27 Aug 2026

VIDEO: यूपी-पीजी में 40 हजार सीटें खाली, मनपसंद कोर्स में प्रवेश का मौका, 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण

27 Aug 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू के लक्षण...गले में खराश और सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, तुरंत चिकित्सक को दिखाएं; एसएन में शुरू हुई स्क्रीनिंग

27 Aug 2026

बदायूं में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, पेड़ पर लटका शव

27 Aug 2026

पीलीभीत: मारपीट में बीच-बचाव करने गए किसान की मौत, युवक पर डंडा मारने का आरोप

27 Aug 2026

VIDEO: वायरल फीवर का बदला पैटर्न, अब सामने आ रहे ये लक्षण; डॉक्टर ने दी ये सलाह

27 Aug 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज के जर्जर भवनों का ऑडिट शुरू, प्लास्टर गिरने से हुई थी बच्चे की मौत; मरम्मत की भी होगी जांच

27 Aug 2026

VIDEO: दूरा में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026

VIDEO: डिलीवरी के सामान में चोरी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

27 Aug 2026

VIDEO: युवक, युवती को सांप ने डसा

27 Aug 2026

VIDEO: गृहक्लेश में महिला ने पी लिया कीटनाशक

27 Aug 2026

VIDEO: परचून की दुकान में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

27 Aug 2026

VIDEO: घर में दिनदहाड़े घुसकर नकदी, जेवर ले गए बदमाश

27 Aug 2026

VIDEO: व्हाट्सएप लिंक और एपीके फाइल भेजकर उड़ाई 25 लाख की गाढ़ी कमाई

27 Aug 2026

VIDEO: अधिवक्ता पर कार चढ़ाने की कोशिश, तीन पर प्राथमिकी

27 Aug 2026

VIDEO: हाईवे पर जलभराव..दिनभर रेंगते रहे वाहन

27 Aug 2026

VIDEO: शराब ठेके में चोरी करने घुसे तीन युवक, सेल्समैन ने दबोचा

27 Aug 2026

VIDEO: नौकरी से निकाला तो सुरक्षा सुपरवाइजर पर चला दी गोली

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed