फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Nepal Tragedy: Rajasthan government suspends Pashupatinath pilgrimage until August 31 news in hindi

नेपाल त्रासदी: राजस्थान सरकार ने 31 अगस्त तक रोकी पशुपतिनाथ यात्रा, नई तिथि की घोषणा का करना होगा इंतजार

Thu, 27 Aug 2026 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Aug 2026 07:00 PM IST
सार

नेपाल में भीषण बाढ़ और खराब मौसम के चलते राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा 27 से 31 अगस्त तक स्थगित कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विभाग लगातार हालात पर नजर रख रहा है।

विज्ञापन
Nepal Tragedy: Rajasthan government suspends Pashupatinath pilgrimage until August 31 news in hindi
पशुपतिनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में भीषण बाढ़ और खराब मौसम को देखते हुए राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित कर दी है। देवस्थान विभाग ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं की हवाई यात्रा 27 से 31 अगस्त तक पांच दिनों के लिए रोकने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश, बांसवाड़ा से गए यात्रियों की जानकारी जुटाएगा प्रशासन; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि नेपाल में मौसम और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद तीर्थ यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। विभाग स्थिति की समीक्षा के बाद यात्रा की नई तिथियों की घोषणा करेगा और पंजीकृत श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी जाएगी।


देवस्थान विभाग रख रहा सतत नजर
देवस्थान विभाग काठमांडू और नेपाल के आसपास के क्षेत्रों में मौसम, जमीनी हालात और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रख रहा है। नेपाल सरकार और संबंधित निकायों से संपर्क कर स्थिति का निरंतर आकलन किया जा रहा है। हालात सामान्य होने के बाद यात्रा पर लगी रोक हटाई जाएगी और पंजीकृत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को नई तारीख के अनुसार काठमांडू के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed