Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jaipur News
›
Out of Control Trailer Runs Amok on Jaipur-Delhi Highway, Hits Five Vehicles; Two Killed, Three Injured
{"_id":"6af6ccf6ab88ea26a60a1715","slug":"out-of-control-trailer-runs-amok-on-jaipur-delhi-highway-hits-five-vehicles-two-killed-three-injured-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4929773-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रॉले का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर; दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रॉले का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर; दो लोगों की मौत
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने जमकर कहर बरपाया। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रॉले ने कार, स्कूटी और बाइक समेत पांच वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे और सर्विस रोड पर चीख-पुकार मच गई।
रोड नंबर-14 पर बेकाबू ट्रॉले ने पांच वाहनों को रौंदा
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में रोड नंबर-14 स्थित अनाज मंडी के पीछे वाले गेट के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रॉला दौलतपुरा टोल की तरफ से अजमेर रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सर्विस रोड पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
इसके बाद बेकाबू ट्रॉले ने रास्ते में तीन चार पहिया और दो दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर के बाद वाहन इधर-उधर बिखर गए। एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ट्रॉले के पहिए के नीचे दबा व्यक्ति, कार में फंसे दूसरे शख्स की मौत
हादसे के दौरान एक पैदल राहगीर ट्रॉले की चपेट में आ गया। वह वाहन के पहिए के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रॉले ने दुकान के सामने खड़ी एक कार को भी जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार व्यक्ति उसमें बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रॉला चालक समेत तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
दुकान में घुसने वाला था ट्रॉला, चबूतरे ने बचाई लोगों की जान
हादसा टू-व्हीलर ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने हुआ। दुकान मालिक राकेश शर्मा ने बताया कि हादसे का मंजर बेहद भयावह था। ट्रॉला इतनी तेज गति से आया कि एक बार लगा कि वह सीधे दुकान के अंदर घुस जाएगा।
उन्होंने बताया कि दुकान के सामने कई लोग खड़े थे। ट्रॉला उनकी तरफ बढ़ा, लेकिन दुकान के आगे बने चबूतरे की वजह से वे उसकी चपेट में आने से बच गए। देखते ही देखते ट्रॉले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और दो लोगों की जान चली गई।
स्कॉर्पियो सवार से बहस के दावे की भी जांच
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे से पहले स्कॉर्पियो सवार और ट्रॉला चालक के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। यह भी दावा किया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार ने पत्थर मारकर ट्रॉले को रुकवाने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के बाद हाईवे और सर्विस रोड पर जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।