Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kota Maternal Death: Rajasthan to Review Referral System Across Division

राजस्थान: कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, अब पूरे संभाग की रेफरल व्यवस्था की होगी जांच

Fri, 13 Nov 2026 03:39 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 13 Nov 2026 03:39 PM IST
सार

कोटा में प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सा विभाग पूरे संभाग की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेगा। रेफरल सिस्टम, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर रहेगा।

विज्ञापन
Kota Maternal Death: Rajasthan to Review Referral System Across Division
प्रसूताओं की मौत

विस्तार

कोटा में प्रसूता की मौत के मामले ने प्रदेश की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों के बीच रेफरल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अब इस घटना के बाद पूरे कोटा संभाग में गर्भवती महिलाओं के इलाज, जांच और आपात स्थिति में उन्हें बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था की समीक्षा करेगा। खास तौर पर यह देखा जाएगा कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं को समय पर उचित उपचार मिल रहा है या नहीं।

विज्ञापन

प्रसूता प्रीति महावर की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यवाहक निदेशक आरसीएच डॉ. रोमेल सिंह को कोटा संभाग भेजकर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और रेफरल सिस्टम की जमीनी स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद मल्टी ऑर्गन फेल्योर की स्थिति

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रसव के बाद प्रीति महावर की तबीयत गंभीर हो गई थी। जांच में लिवर फंक्शन में अत्यधिक खराबी सामने आई। बाद में फुलमिनेंट हेपेटिक फेल्योर और मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की स्थिति विकसित हो गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-ई की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने पूरे मामले के चिकित्सकीय पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढें- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में नहीं हो सकता कोई बदलाव, आयोग की अपील खारिज

रेफरल में देरी रोकने पर फोकस, एएनएम-सीएचओ को मिलेगी ट्रेनिंग

विभाग की समीक्षा का मुख्य फोकस गर्भवती महिलाओं को एक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे उच्च चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था पर रहेगा। मंत्री ने सेतु रेफरल सिस्टम को प्रभावी बनाने और अस्पतालों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि गंभीर स्थिति में गर्भवती महिला को रेफर करने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए एएनएम, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (बीसीएमओ) और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान, प्रसूता की देखभाल और समय पर रेफरल की प्रक्रिया पर जोर रहेगा।

एंबुलेंस से लेकर गर्भवती महिलाओं की जांच तक होगी समीक्षा

कोटा संभाग के सभी जिलों में एंबुलेंस सेवाओं, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, जोखिम का समय रहते आकलन और जरूरत पड़ने पर तत्काल रेफरल की व्यवस्था की पड़ताल की जाएगी। स्वास्थ्य संस्थानों के बीच समन्वय में आने वाली कमियों को भी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में गर्भवती महिला और प्रसूता को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed