{"_id":"66e2ace5edad2c114505cf92","slug":"1-killed-due-to-lathi-charge-on-land-dispute-dausa-news-c-1-1-noi1350-2096677-2024-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: जमीनी विवाद में एक परिवार के पक्षों में विवाद, मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: जमीनी विवाद में एक परिवार के पक्षों में विवाद, मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत
दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके के ठहलडी गांव में जमीनी विवाद में एक परिवार के लोगों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। घटना में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके के ठहलडी गांव के जोगियो का बास का है। बुधवार देर शाम जमीनी विवाद के चलते एक परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने महेंद्र पुत्र भगवान सहाय जोगी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय अस्पताल केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि महेंद्र के घर का निर्माण चल रहा है। वह निर्माण सामग्री लेकर मोटर साइकिल से आ रहा था। रास्ते में परिवार के दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों ने महेंद्र पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर बाजरे के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इस परिवार के बीच पिछले काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद के चलते एक परिवार के लोगों ने महेंद्र को अकेला मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।