Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Black Thar Challan: The 'khaki' is keeping a close eye on the black Thar, challans are being issued rapidly...
{"_id":"692ff6492bce35896b002844","slug":"black-thar-challan-the-khaki-is-keeping-a-close-eye-on-the-black-thar-challans-are-being-issued-rapidly-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Black Thar Challan: काली थार पर 'खाकी' की पैनी नजर, धड़ाधड़ कट रहे चालान.. 141 वाहन जब्त | Jaipur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Black Thar Challan: काली थार पर 'खाकी' की पैनी नजर, धड़ाधड़ कट रहे चालान.. 141 वाहन जब्त | Jaipur
Video
Published by: ज्योति चौरसिया
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:05 PM IST
Link Copied
राजधानी जयपुर में इन दिनों काले रंग की थार विशेष रूप से पुलिस के निशाने पर है। सड़क पर काली थार दिखते ही पुलिस वाले रोक रहे हैं। जयपुर दक्षिण पुलिस ने कमिश्नर पुलिस जयपुर के निर्देश पर काली थार, काली स्कॉर्पियो, काले शीशे वाले वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक और पावर बाइक के विरुद्ध विशेष अभियान चला रखा है। बीते 2 दिनों में कुल 141 वाहन जब्त किए गए, जिनमें काले शीशे वाले 100 थार और स्कॉर्पियो वाहन और अन्य उल्लंघन और 41 पावर बाइक/मॉडिफाइड बाइक शामिल हैं। वाहनों को जब्त कर नारायण विहार ले जाया गया। जहां पुलिस ने वाहनों के चालान बनाकर कर इन वाहनों के काले स्टिकर हटाए। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान भी पिछले महीने चलाया थ। इस अभियान में भी बड़ी संख्या में वाहनों की जब्ती और चालान की कार्रवाई की गई थी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग ने 4 से 15 नवंबर तक शराब पीकर वाहन चलाने पर 7971 , तेज गति से वाहन चलाने पर 55 हजार 717, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 39 हजार 940, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 3505, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 11 हजार 387 तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 20 हजार 419 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 5 लाख 43 हजार 518 नागरिकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।