{"_id":"67512ec5f173487ce10b0d20","slug":"this-is-a-conspiracy-of-anarchist-forces-to-provoke-muslims-and-spread-unrest-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2384935-2024-12-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer: दरगाह में मंदिर दावा एक षडयंत्र, पीएम मोदी के खिलाफ एक बड़ी साजिश का अंदेशा; सूफी अल्ताफ हुसैन बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: दरगाह में मंदिर दावा एक षडयंत्र, पीएम मोदी के खिलाफ एक बड़ी साजिश का अंदेशा; सूफी अल्ताफ हुसैन बाबा
अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर देश मे धार्मिक और सियासी माहौल गर्म है। ऐसे में आंध्रा प्रदेश के मुस्लिम संगठन अहले सुन्नत वल जमात के प्रदेश अध्यक्ष सूफी अल्ताफ़ हुसैन बाबा का एक चौका देने वाला बड़ा बयान सामने आया है। अल्ताफ बाबा ने कहा है कि हिन्दू मुस्लिम धार्मिक सौहार्द का प्रतीक अजमेर दरगाह को लेकर उठा विवाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटाने की एक बड़ी साजिश नज़र आती है।
उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हटाने की कोई आंतरिक साजिश चल रही है? अहले सुन्नत वल जमात के प्रदेशाध्यक्ष सूफी अल्ताफ हुसैन बाबा ने आशंका जताई कि अजमेर दरगाह विवाद भी उसी का हिस्सा नज़र आता हैं।
उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने खुद कहा शिव के नाम पर विवाद खड़ा नहीं करना चाहिए। अल्ताफ़ बाबा ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए कुछ ताकतें मुस्लिम समुदाय को उकसा रही हैं, ऐसे में बड़े पैमाने पर साजिश होने की आशंका बनी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बातों की परवाह किए बिना जो लोग ये विवाद पैदा कर रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।