Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
ED raids the house of former Punjab minister Sunder Sham Arora
{"_id":"6ae80d13464aa8d9670b0cb4","slug":"video-ed-raids-the-house-of-former-punjab-minister-sunder-sham-arora-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी रेड
पंजाब की कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री रहे वरिष्ठ नेता सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने होशियारपुर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। टीम ने आवास को घेरकर जांच शुरू कर दी।
सुंदर शाम अरोड़ा के वकील एडवोकेट एचएस सैनी ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें जानकारी मिली है कि जांच के लिए पहुंची टीम प्रवर्तन निदेशालय के चंडीगढ़ कार्यालय से संबंधित है। उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह कार्रवाई किस मामले के संबंध में की जा रही है। हालांकि, टीम की ओर से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आयकर विभाग की टीम अरोड़ा के आवास पर लगातार करीब तीन दिन यानी लगभग 62 घंटे तक जांच कर चुकी है। उस समय अरोड़ा ने दावा किया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई उनके बेटे के प्रॉपर्टी कारोबार से संबंधित थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जांच के दौरान अधिकारियों को कोई गैरकानूनी सामग्री नहीं मिली थी।
फिलहाल ईडी की ताजा कार्रवाई के कारणों और मांगे गए दस्तावेजों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी की ओर से भी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।