{"_id":"6aa0134592845a7cf20a9833","slug":"video-thousands-of-asha-and-mid-day-meal-workers-protest-demanding-a-hike-in-honorarium-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों आशा व मिड-डे-मील वर्करों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों आशा व मिड-डे-मील वर्करों का प्रदर्शन
मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने, न्यूनतम वेतन के दायरे में नहीं लाए जाने और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने से नाराज हजारों आशा वर्करों, फैसिलिटेटरों और मिड-डे-मील वर्करों ने मंगलवार को फेज-8 स्थित अंब साहिब गुरुद्वारा के पास एकत्र होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मानदेय वर्कर्स मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय रैली के बाद वर्करों ने मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ स्थित रिहायश की ओर रोष मार्च किया। चंडीगढ़ की सीमा पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान करीब 15 से 20 मिनट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान हुई।
इसके बाद प्रशासन की ओर से 9 सितंबर को कैबिनेट सब-कमेटी के साथ बैठक का आश्वासन मिलने पर वर्करों ने मार्च समाप्त कर दिया। रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने मानदेय वर्करों के भत्ते दोगुने करने समेत कई वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद इन पर अमल नहीं किया गया। उनका कहना था कि साढ़े चार साल बीतने के बावजूद आशा और मिड-डे-मील वर्करों के मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है।
वर्कर नेताओं ने कहा कि कम मानदेय में महंगाई के बीच परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा योजना कर्मियों को नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से सभी स्कीम वर्करों को न्यूनतम वेतन के दायरे में लाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।