फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage project launched in Lalru To cost ₹47.54 crore MLA Kuljit Randhawa inaugurated project

लालड़ू में सीवरेज परियोजना शुरू: 47.54 करोड़ रुपये की आएगी लागत, विधायक कुलजीत रंधावा ने किया शुभारंभ

Tue, 08 Sep 2026 09:45 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू Published by: Nivedita Updated Tue, 08 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

सीवरेज परियोजना के तहत करीब 9 किलोमीटर नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 12.7 किलोमीटर राइजिंग मेन नेटवर्क भी स्थापित होगा। गांव मगरा में 3 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनेगा।

विज्ञापन
Sewerage project launched in Lalru To cost ₹47.54 crore MLA Kuljit Randhawa inaugurated project
प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते विधायक कुलजीत सिंह रंधावा। - फोटो : संवाद

विस्तार

लालड़ू में 47.54 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना का सोमवार को शुभारंभ किया गया। डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) 2.0 के तहत इस कार्य का आरंभ करवाया। इस परियोजना को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना शहर में सीवरेज और गंदे पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करेगी। 
विज्ञापन


इसके तहत करीब 9 किलोमीटर नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 12.7 किलोमीटर राइजिंग मेन नेटवर्क भी स्थापित होगा। गांव मगरा में 3 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनेगा। वेरका बूथ के पीछे 3.50 एमएलडी क्षमता का फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) भी स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें इंटरसेप्टिंग एवं डायवर्जन सीवर, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) और मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) भी शामिल हैं। इससे सीवरेज के पानी के संग्रहण, निकासी और उपचार की एकीकृत व्यवस्था विकसित होगी। शहर में जलभराव और सीवरेज के ठहराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जोरावर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मदान, पार्षद, वार्ड प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पंच, सरपंच, स्थानीय निवासी, पार्टी प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना से स्वच्छता में सुधार
विधायक रंधावा ने कहा कि यह परियोजना लालड़ू के स्वच्छता ढांचे में बड़ा सुधार लाएगी। इससे शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण व्यवस्था में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने के प्रयास जारी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed